Chhattisgarhi Grammar solved paper । Chhattisgarhi Grammar Question । cgpsc 2021

 

cgpsc 2021 की तैयारी कर रहें अभ्‍यर्थी के लिए योग्‍यता परीक्षा Cgpsc Aptitute Test में छत्तीसगढ़ी भाषा (Chhattisgarhi language) के लगभग 19 से 20 प्रश्‍न पूछें जाते हैं। हालांकि यह पेपर cgpsc second paper को केवल पास करना होता है। मगर यह प्रश्‍न काफी कन्‍फ्यूजन पैदा करते है। इस पोस्‍ट में cgpsc 2020 में पूछे गए chhattisgarhi grammar question लाया गया है साथ उसके उत्‍तर भी बताये गए है। इस पेपर के आकलन से आप cgpsc 2021 Pre and Cgpsc 2022 Pre में chhattisgarhi grammar को समझ पाऐंगे कि किस प्रकार के chhattisgarhi grammar question पूछें जाते हैं।

नीचे cgpsc 2020 Chhattisgarhi language के Question दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्‍य के सबसे बड़ी परीक्षा cgpsc की तैयारी करना अपने आप में बड़ा चुनौती पूर्ण हैं। हर सवाल पर अच्‍छे जानकारी के साथ हल किये जाने चाहिए-

तत्‍सम शब्‍द ‘अप्‍सरा’ का छत्तीसगढ़ी तद्भव रूप हैं-

  • अपसरा, आपसरा, अपछरा, अवसरा
  • उत्तर-अपछरा

छत्तीसगढ़ी शब्‍द ‘कोनो’ सर्वनाम हैं-

  • पुरूषवाचक, निश्‍चयवाचक, सम्‍बन्‍धवाचक, अनिश्‍चवाचक
  • उत्तर-अनिश्‍चवाचक

लहुटना का भाववाचक संज्ञा होगा-

  • लहुटो, लहुटई, लहरिया, लहटना
  • उत्तर-लहुटई

माटी तन कच्‍चा है काया।

  • सपना सॉही जिनगी हे छाया।।

उपर्युक्‍त पंक्तियों में कौन सा अंलकार है ?

  • छेकानुप्रास, श्रुत्‍यानुप्रास, वृत्‍यानुप्रास, अंत्‍यानुप्रास
  • उत्तर- छेकानुप्रास

‘ओहर’ क्‍या है ?

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया
  • उत्तर- सर्वनाम

झूठर्रा विशेषण शब्‍द का भेद है:

  • सार्वनामिेक विशेषण, गुणवाचक विशेषण,संख्‍यावाचक विशेषक, परिणामबोधक विशेषण, 
  • उत्तर- गुणवाचक विशेषण

इनमें से द्वंद्व समास का उदाहरण कौन सा है ?

  • तिरलोक, बरा सॉहारी, तिरलोचन, राउत नाचा 
  • उत्तर- बरा सॉहारी

सुन्‍दर का विशेषण शब्‍द हैं ?

  • सुग्‍गर , सुग्‍घर, सुघ्‍घर, सुघर 
  • उत्तर- सुघ्‍घर

निम्‍नलिखित में स्‍त्रीलिंग शब्‍द कौन सा है ?

  • उनामा, धान, कुरिया, कोलिहा, 
  • उत्तर- कुरिया

सुतइया छत्तीसगढ़ी शब्‍द में प्रत्‍यय जुड़ा है –

  • अन, अइ, अइया, अना
  • उत्तर- अइया

निम्‍नलिखित में से छत्तीसगढ़ी देशज शब्‍द है –

  • लैम्‍प, इसतिरी, मधुरस, सैकयी
  • उत्तर-  *

प्रश्‍नवाचक सर्वनाम नहीं हैं-

  • कोन्‍हों, कावर, कतका, काकर,  
  • उत्तर- कावर

बिसराइन में प्रत्‍यय है-

  • राइन, बिस, अइ, अइन
  • उत्तर- अइन

बोकरा-छेरी में कौन-सा समास है?

  • कर्मधारय, दिगु, तत्‍पुरूष, द्वन्‍द्व 
  • उत्तर- द्वन्‍द्व

इनमें से भाववाचक संज्ञा है-

  • मुसवा, लइका, मया , कोरी, 
  • उत्तर- मया

घनसियाम में समास है-

  • कर्मधारय, बहुब्रीहि, द्वन्‍द्व, द्विगु
  • उत्तर- बहुब्रीहि

रॅधनी खोली में कौन सा समास है ?

  • द्वन्‍द्व समास, अव्‍ययीभाव समास, कर्मधारय समास, तत्‍पुरूष समास 
  • उत्तर- तत्‍पुरूष समास

‘मैं जा रहा हूँ/ रही हूँ ‘ का सही छत्तीसगढ़ी रूप है-

  • मैं जाथौं, मैं हा जाथौं, मैं हा जात हौं, मैं जातेंव
  • उत्तर- * 

छत्तीसगढ़ी भाषा (chhattisgarhi language) इनमें से किसके अंतर्गत पड़ती है ?

  • पश्चिमी हिन्‍दी, पूर्वी हिन्‍दी, पहाड़ी हिन्‍दी, इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर- पूर्वी हिन्‍दी

 

By Admin