बस्‍तर कनिष्‍ठ कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया सहायक ग्रेड 3 का मॉडल आन्‍सर

jssbbastar या बस्‍तर
कनिष्‍ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के बस्‍तर संभाग के अन्‍तर्गत सहायक ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा
2021 का मॉडल आन्‍सर का 16 जनवरी 2022 को शाम को ही जारी कर दिया गया। आप कको बता दें
कि विशेष कनिष्‍ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 16 जनवरी 2022 को दिन रविवार को 11
.45 से 2.00 तक एक पाली में परीक्षा का आयोजन किया था। वही शाम को उसका मॉडल आन्‍सर
जारी कर दिया गया ।

विशेष कनिष्‍ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्‍तर संभाग जगदलपुर द्वारा सहायक ग्रेड
3 भर्ती परीक्षा 2021 दिनांक 16 जनवरी को बस्‍तर संभाग के जिले बस्‍तर कांकेर कोण्‍डागांव
नारायणपुर बीजापुर सुकमा एवं दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया है। सहायक ग्रेड 3 भती
परीक्षा का माडल उत्‍तर का प्रकाश न विशेष कनिष्‍ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की बस्‍तर के
वेबसाइट
jssbbastar.cgstate.gov.in पर दिनांक 16 जनवरी
2022 को समय शाम 6 बजे ही अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा
https://jssbbastar.cgstate.gov.in/ModelAnswer.html के सीधे लिंक पर जाकर भी आप मॉडल आन्‍सर देख सकते हैं।

सहायक ग्रेड 3 भती परीक्षा का माडल उत्‍तर से यदि कोई आपत्ति है तो परीक्षार्थियों
द्वारा उक्‍त मॉडल आन्‍सर के विरूद्ध दावा आपत्ति दिनांक 21 जनवरी 2022 को सायं 5 बजे
तक स्‍वयं उपसिथत होकर
, डाक द्वारा या
विशेष कनिष्‍ठ कर्मचारी बोर्ड के ईमेल आई डी
[email protected]
में ऑनलाईन कर सकते है।

सहायक ग्रेड 3 भती परीक्षा 16 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया था। इसमें हिन्‍दी
अंग्रेजी गणित
, कम्‍प्‍युटर, रिजनिंग, बस्‍तर संभाग के स्‍थानीय प्रश्‍न , सामान्‍य ज्ञान भारत एवं छत्तीसगढ़ के सम्‍बन्‍ध के कुल 100 प्रश्‍न 2 घण्‍टे
में हल करने थे। हालांकि परीक्षार्थीयों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। कुछ प्रश्‍न
जैसे घी के दिये जलाना का क्‍या अर्थ है
, खिनवा किस अंग
पर पहना जाता है
, आदि प्रश्‍न देखने को मिले। अधिक जानकारी के
लिए बस्‍तर विशेष कनिष्‍ट कर्मचारी सेवा चयन आयोग की बेबसाइट का अवलोकन करें।

By Admin